होटल जयश्री में संत मरियम के शिक्षकों के लिए इन- हाउस ट्रेनिंग का आयोजन

मेदिनीनगर। रेडमा स्थित ग्रैंड जयश्री होटल मे संत मरियम स्कूल के शिक्षकों के लिए इन- हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। सीबीएसई के निर्देशानुसार क्रिटिकल एंव क्रिएटिव थिंकिंग विषय को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित की गई जहां सीबीएसई पटना रीजन के रिसोर्स पर्सन राकेश चौबे के द्वारा इससे संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों को कैसे रचनात्मक एवं तार्किक सोच को विकसित कर बच्चों के सीखने की शैली को कैसे बदल सकते हैं। उक्त मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने श्री चौबे को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संत मरियम का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करा देना ही नहीं बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए हमें हमेशा प्रयास करते रहना होगा, विद्यालय विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही हैं, और बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। वहीं प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को अनुशासित करने के लिए पहले हमें अनुशासन में रहना होगा। संत मरियम के तमाम शिक्षक श्रेष्ठ है, यद्यपि सिर्फ समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षा देने की आवश्यकता है, निश्चित रूप से विद्यालय एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। उक्त मौके पर उपप्राचार्य एसबी शाहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रिजवाना परवीन, रोशन राज, निकिता गुप्ता समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

You may have missed