‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 41वें दिन दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार

मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन व चमत्कारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने रिलीज के 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इस डिवोशनल ड्रामा ने कई बड़ी बजट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शोभिनव सत्या स्टारर और विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट (अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया आदि) में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक लगभग 20.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और इसके जबरदस्त क्रेज को देखते हुए मेकर्स इसे 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में भी रिलीज कर दी गई है।