हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम” का उद्घाटन कल सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम करेंगे

0
7ef82c9a-5834-4937-89a8-499866b9a8d9

हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम” का उद्घाटन कल सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम करेंगे

पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़वा प्रखंड के ग्राम पंचायत लोहड़ा मध्य विद्यालय के प्रांगण में “हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम” का उद्घाटन कल सांसद पलामू विष्णु दयाल राम करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी अपना स्वास्थ्य का चेकअप करा सकते हैं। साथ ही साथ हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,किसान सम्मान निधि योजना,केसीसी,पोषण अभियान, जनधन योजना,सुरक्षा बीमा योजना,जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना। उनके बीच सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता का प्रसार करना तथा उन्हें लाभान्वित करना है। इस अवसर पर आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर उक्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभान्वित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *