धीरज साहू के ठिकानों से आईटी के छापे के बाद मिले नोटों के ढेर पर बोले पीएम मोदी कहा लौटानी पड़ेगी पाई-पाई

0
a4b30310-e111-49cc-9a99-23ac92895c32

धीरज साहू के ठिकानों से आईटी के छापे के बाद मिले नोटों के ढेर पर बोले पीएम मोदी कहा लौटानी पड़ेगी पाई-पाई

 

 

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों की तस्वीर साझा कर प्रधानंमत्री मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने छापे की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है।
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद धीरज साहू के तकरीबन आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा था। छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। हालांकि, अभी नोटों की काउंटिंग जारी है। रकम बढ़ सकती है।

पीएम मोदी ने शेयर की खबर की तस्वीर

प्रधानमंत्री ने धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर दैनिक भास्कर में छपी खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि देशवासी इन नोटों का ढेर देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है।

 

तीन राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बुधवार को ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के रांची और लोहरदगा में छापा मारा था। छापेमारी में आयकर विभाग ने सांसद धीरज साहू के ओडिशा स्थित बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के सतपुड़ा कार्यालय में 9 आलमारी में रखे 200 करोड़ रुपये से अदिक कैस बज्त किया है। पुलिस ने रुपयों को बैंक तक ले जाने के लिए 157 बैग मंगाए थे लेकिन यह कम पड़ गए। नोट गिनने के लिए लाई गई 2 मशीनें भी खराब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *