आपकी सरकार आपके- द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन में उमड़ी भीड़ में एक्शन में दिखे प्रमुख पंचम प्रसाद

0
Untitled

आपकी सरकार आपके- द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन में उमड़ी भीड़ में एक्शन में दिखे प्रमुख पंचम प्रसाद

पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के राजकीय कृत मध्य विद्यालय माड़न के परिसर में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, जिससे अबुवा आवास के लाभुक और ब्लॉक कर्मी के बीच झड़प हो गई , जिससे कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एक्शन में डेस्क पर चढ़ कर हजारों ग्रामीणों के बीच मामले को शांत करवाया व निश्चित रूप से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहे कार्यों को तेजी लाने के तत्काल कार्यों को शुरू करवाया।
मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुंवर सिंह , उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, पंचायत के मुखिया साजदा खातून जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं योग्य लाभुकों को हाथों हाथ आवेदन भी जमा करवाया, इस दौरान प्रखंड प्रमुख के हाथों शिविर में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया, साथ ही प्रखंड के विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल , शिविर में ग्रामीणों ने समस्याओं के निष्पादन हेतु दोपहर बाद तक हजारों आवेदन जमा किया ,जिसमें मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पशुधन योजना आयुष्मान कार्ड योजना के लगाए गए स्लॉट में आवेदकों की भारी भीड़ भी देखी गई। शिविर में अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह उपस्थित होकर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।
मौके पर माड़न मुखिया पति रफीक अंसारी, आशीष कुमार, शिक्षा विभाग बीपीओ राजू कुमार सिंह, सी . आई महावीर प्रसाद, इंजीनियरिंग कनीय अभियंता मनोज कुमार , डॉ सरना लकड़ा, कृषि विभाग यशवंत कुमार, महिला प्रवेक्षिका गीता सिंह सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed