गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ से चंदन को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त

0
af220314-896a-4248-9d5c-ede0e61682b4

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ से चंदन को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त

सरकार द्वारा “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” लागू किए जाने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष का माहौल है। विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने को लेकर उत्सुक हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अब प्रखंड एवं जिला कार्यालय का चक्कर भी नहीं काटना पड़ रहा है, बल्कि “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन के पदाधिकारी प्रखंड एवं पंचायत अर्थात् लाभुकों के घर तक पहुंचकर योजना का लाभ दे रहे हैं। छतरपुर के चंदन कुमार गुप्ता को भी गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलने वाला है। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में चंदन द्वारा आवेदन जमा किए जाने के बाद स्वीकृति मिल गई है। चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पिताजी किसान हैं। उनकी नकदी आमदनी कम है, जिस कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उच्च शिक्षा की ओर कदम नहीं बढ़ा रहे थे, लेकिन जब उन्हें गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में जानकारी मिली, तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उनका मनोबल भी ऊंचा हो गया। विदित हो कि झारखंड राज्य के 10वीं तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत 4 लाख तक के ऋण पर कोई मार्जिन मनी नहीं लगता है। इस योजना के तहत 15 लाख तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना के लाभुक विद्यार्थी झारखंड सरकार के प्रति आभार जाता रहे हैं। इस योजना को विद्यार्थी अपने उच्च शिक्षा में बरदान मानते हुए लाभ लेने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *