हेट स्पीच केस में महुआ मोइत्रा पर कोर्ट का शिकंजा, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
हेट स्पीच केस में महुआ मोइत्रा पर कोर्ट का शिकंजा, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित हेट स्पीच मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत के मुताबिक, बार-बार समन जारी होने के बावजूद उनके पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
अदालत ने वारंट की कार्रवाई रिपोर्ट 28 अगस्त 2026 को पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर शिकायत दर्ज है और अदालत ने लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया।

