AISA की ‘Gen-Z महाजुटान यात्रा’ का ऐलान, 9 सितंबर से यूपी में छात्रों को करेगी एकजुट
AISA की ‘Gen-Z महाजुटान यात्रा’ का ऐलान, 9 सितंबर से यूपी में छात्रों को करेगी एकजुट
जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA ने उत्तर प्रदेश में छात्र-युवा मुद्दों को लेकर ‘Gen-Z महाजुटान यात्रा’ का ऐलान किया है। ‘GenZ Rising’ अभियान के तहत शुरू होने वाली यह यात्रा 9 सितंबर से प्रयागराज से शुरू होगी और शिक्षा सुधार, परीक्षा व्यवस्था, प्रवेश परीक्षाओं और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों को जोड़ने का प्रयास करेगी।
AISA के अनुसार यात्रा 9 सितंबर को प्रयागराज से शुरू होकर 10 सितंबर को रायबरेली, 12 सितंबर को वाराणसी, 13 सितंबर को आजमगढ़, 14 सितंबर को गोरखपुर, 17 सितंबर को लखनऊ और 18 सितंबर को मेरठ पहुंचेगी। संगठन का कहना है कि यात्रा के दौरान परीक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही सहित छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। AISA नेताओं के मुताबिक, यह यात्रा जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की आवाज को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तक ले जाने की कोशिश है।

