श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले- J&K भारत का अहम हिस्सा

श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले- J&K भारत का अहम हिस्सा

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। बैठक के बाद गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और इसकी खूबसूरती की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर और इस क्षेत्र को देखकर वह बेहद उत्साहित हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग और जम्मू-कश्मीर में अवसरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। गोर ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति में सुधार का उल्लेख करते हुए अमेरिकी यात्रा सलाह की समीक्षा के संकेत भी दिए