हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया फुलमंती देवी ने किया सम्मानित
हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया फुलमंती देवी ने किया सम्मानित
हासनदाग पंचायत की मुखिया फुलमंती देवी ने गुरुवार को 105 कांवरियों के जत्थे को जलपान कराकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना किया। गांव के प्रसिद्ध देवी धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान बाबा बैद्यनाथ से गांव, परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर कांवरिया संघ के देवनाथ चौधरी, छठन चौधरी, हीरा चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, देव कुमार पासवान, उपाध्यक्ष राम सुरेंद्र चौधरी, अंबिका चौधरी, रामकिशन चौधरी एवं सुमेर चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, पूर्व जिप सदस्य रामनरेश चौधरी, पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, उपमुखिया अविनाश चौबे, रंजीत चौबे, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, रमेश चंद्रवंशी, शिवदत्त चौधरी, विनोद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शंभू शाह, अरकेश चंद्रवंशी, विजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


