हाईवा ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर,चार लोग गंभीर
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो ओवरब्रिज के समीप हाईवा संख्या ने स्कॉर्पियो संख्या को मारी जोरदार टक्कर जिससे स्कॉर्पियो के पड़खचड़े उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गिरिडीह की ओर से आ रही थी। और राँची की ओर जा रही थी। जिस क्रम में फुसरो की ओर से आ रही। हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे की स्कॉर्पियो में बैठे लोग पूरी तरह से घायल हो गए। घायलों में इशा अग्रवाल, श्रेयांस अग्रवाल, रुद्रांश अग्रवाल और चालक रामदेव दास है वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर किया गया। वही स्थानीय लोग स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। और धरने पर बैठे लोगों को समझा कर जाम को हटाया गया।
