गुमला में आज से बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक, राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे शामिल

बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक आज से गुमला में, राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत जी का होगा आगमन

गुमला। बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक का शुभारंभ आज से गुमला में हो रहा है। यह बैठक महेश्वरी धर्मशाला, लोहरदगा रोड, गुमला में आयोजित की जा रही है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के माननीय राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत जी का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

स्वागत का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

श्री किशन प्रजापत जी के गुमला आगमन के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

  • भरनो में स्वागत :- सुबह 10:00 बजे
  • सिसई में स्वागत :- सुबह 10:30 बजे
  • हवाई अड्डा,गुमला में स्वागत :- सुबह 11:00 बजे

हवाई अड्डा पर स्वागत के पश्चात वे सीधे बैठक स्थल महेश्वरी धर्मशाला पहुंचेंगे, जहाँ दो दिवसीय प्रांत बैठक का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

इस बैठक में झारखंड प्रांत के सभी जिला संयोजक, सह संयोजक एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और हिंदुत्व के विषयों पर चर्चा होगी।

बजरंग दल जिला गुमला के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय पर पहुँचकर राष्ट्रीय संयोजक जी के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाएं।