गिरिडीह में ‘रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट’ क्लब का गठन, नए पदाधिकारियों ने ली सेवा की शपथ
गिरिडीह। होटल गार्डन व्यू के प्रांगण में आज शुक्रवार को रोटरी गिरिडीह द्वारा स्पॉन्सर क्लब ‘रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट’ का गठन किया गया। इस भव्य समारोह में जिला गवर्नर अनु नारंग समेत वरिष्ठ रोटेरियन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि जिला गवर्नर 2026-27 रोटेरियन अनु नारंग, उप गवर्नर गिरिडीह रोटेरियन रवि चूड़ी वाला, सलाहकार राजेंद्र बगेड़िया और क्लब सलाहकार प्रमोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
क्लब के प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जिस तरह उन्होंने खो-खो क्लब गिरिडीह और राइफल एसोसिएशन गिरिडीह में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर रहकर क्लब को आगे बढ़ाया, उसी प्रकार रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट क्लब को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास करेंगे।
रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद ग्रहण करते हुए निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। इनमें सेक्रेटरी डॉ. सौरभ जगनानी, प्रशिक्षक तनवीर अहमद, जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ कुमार, संपादक अनुराग कुमार, राहुल कृष्ण, कोषाध्यक्ष डॉ. नीलेश लाल, क्लब डायरेक्टर डॉ. समीर राज चौधरी, आदित्य कुमार, रमन कुमार राय, रवि जायसवाल, अवनीश अंशु, कम्युनिटी सर्विस राजीव रंजन, रोट्रैक्ट कम्युनिटी सुमित कुमार जालान, मीडिया प्रभारी गौतम सागर, रक्तदान मामले के अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता और विजय सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने समाज सेवा के लिए ऊर्जावान सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

