पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के खाने पर बवाल, छात्रों ने लगाए गंदगी के गंभीर आरोप
पलामू जिले के लेसलीगंज स्थित बासौरा में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार रात मेस के खाने की खराब क्वालिटी और गंदगी को लेकर हंगामा किया। कॉलेज कैंपस में ही छात्र – छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए।
छात्रों का आरोप है कि खाने में लगातार कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिल रहे हैं। साथ ही, खाना बनाने की जगह और बर्तनों की साफ-सफाई भी बहुत खराब है।
खबर मिलते ही सदर एसडीओ संजय पांडेय, फूड इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी जागो महतो और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने मेस का अचानक निरीक्षण किया और खाने के सैंपल जब्त किए।

