ग्रीन कार्ड के चावल का दो साल का बकाया कमीशन जल्द मिलने की उम्मीद, जिला आपूर्ति कार्यालय में हुई वार्ता

ग्रीन कार्ड के चावल का दो साल का बकाया कमीशन जल्द मिलने की उम्मीद, जिला आपूर्ति कार्यालय में हुई वार्ता

गिरिडीह। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्डधारियों को वितरित किए गए चावल से संबंधित दो वर्षों के बकाया कमीशन के भुगतान को लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय में वार्ता हुई। प्रतिनिधियों ने जिला आपूर्ति कार्यालय के ट्रेजरर सौरभ कुमार से मुलाकात कर लंबित कमीशन के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और इसे जल्द जारी करने की मांग रखी।

वार्ता के बाद प्रतिनिधियों ने बताया कि दो वर्षों से लंबित ग्रीन कार्ड चावल का कमीशन जल्द ही संबंधित लाभुकों/विक्रेताओं के बैंक खातों में भेजे जाने की उम्मीद है। इस दौरान जमुआ प्रखंड के लक्ष्मण महतो, बिरनी के हरिहर दास और गंडोरी पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।