गर्भवती महिला से मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राहुल रजवार उर्फ राहुल कुमार को सोमवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना के बाद नगर थाना कांड संख्या 59/2024 दर्ज किया गया था। इस मामले में राहुल रजवार नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।