बिस्वासडीह जंगल से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

गांडेय थाना क्षेत्र के बिस्वासडीह जंगल से एक युवक का श,व बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श,व की पहचान ओझाडीह निवासी शिवलाल मुर्मू के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शिवलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि श,व तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मौ,त के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।