अयोध्या दौरे से पहले केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का तंज, मचा सियासी बवाल
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के दावों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी थी कि आगामी शुक्रवार (26 जून) को वे अयोध्या पहुंचेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले पर केजरीवाल पर तंज कसा है। अरविंद केजरीवाल के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा “शुक्रवार को जाएंगे? जुमे की नमाज के पहले या उसके बाद?” कपिल मिश्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

