गिरिडीह वरिष्ठ नागरिक संग के तत्वाधान में पावर हाउस रोड में शान से लहराया तिरंगा, रोटरी के पूर्व जिला गवर्नर शिव प्रकाश बगरिया ने किया ध्वजारोहण

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। पावर हाउस रोड, बरगंडा, गिरिडीह में आयोजित समारोह का नेतृत्व श्री मोहन बगरिया, संजय बगरिया और विकास बगरिया ने किया।

कार्यक्रम में कमल बगरिया, अरुण साव, अशोक बर्नवाल, देवराज आनंद समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया और राष्ट्रीय एकता व विकास के संकल्प को दोहराया।