गिरिडीह: राज टेलीकॉम के तीसरे वीकली मेगा ड्रॉ में स्कूटी और 1 लाख रुपये के इनाम के विजेता घोषित
गिरिडीह: राज टेलीकॉम के तीसरे वीकली मेगा ड्रॉ में न्यू बरगंडा के रामानंद मधुकर ने जीती स्कूटी और पारिजक किशोर ने जीता ओप्पो मोबाइल में 1 लाख का इनाम
गिरिडीह के प्रसिद्ध मोबाइल विक्रेता, राज टेलीकॉम द्वारा आयोजित वीकली मेगा लकी ड्रॉ का तीसरा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस बार का मेगा इनाम, एक आकर्षक स्कूटी, न्यू बरगंडा निवासी रामानंद मधुकर ने जीता है तथा 1 लाख का इनाम परिजात किशोर ने जीता है विजेता की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कार सौंपा गया।
इस अवसर पर राज टेलीकॉम के संचालक रवि रंजन ने ग्राहकों को इस शानदार ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि यह लकी ड्रॉ योजना अब हर सप्ताह आयोजित की जाएगी।
उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें ग्राहकों के पास आकर्षक इनाम जीतने का मौका होगा।
रवि रंजन ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राहकों के लिए यह सुनहरा अवसर दिवाली के त्यौहार तक लगातार जारी रहेगा। राज टेलीकॉम से खरीदारी करने वाले ग्राहक इस लकी ड्रॉ का हिस्सा बनकर हर हफ्ते रोमांचक पुरस्कार जीत सकते हैं। पहले तथा दूसरे सप्ताह के सफल आयोजन के बाद, तीसरे ड्रॉ ने भी ग्राहकों के बीच भारी उत्साह पैदा किया है।

