गिरिडीह में रोटरी क्लब का PSA जांच शिविर, प्रोस्टेट कैंसर जांच पर जोर
रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रोटरी क्लब की ओर से पीएसए (Prostate Specific Antigen) ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु के 36 लोगों की पीएसए जांच की गई।
इस जांच का उद्देश्य प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने, संक्रमण अथवा प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना तथा लोगों को समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था। शिविर में चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को प्रोस्टेट संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं एवं नियमित जांच के महत्व की भी जानकारी दी।
शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बरनवाल, मेडिकल प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. विकास लाल, तरणजीत सिंह, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, मनीष तर्वे, विकास बसईवाला, देवेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

