गिरिडीह में नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कैलेंडर विमोचन समारोह, राज पालिवार प्रमुख अतिथि
आज गिरिडीह के बोडो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में एक गरिमामय कार्यक्रम के तहत कैलेंडर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक राज पालिवार जी उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक जी, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे जी, जिला महानगर अध्यक्ष रंजीत राय जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ता लालू जी, दीपक भारती जी, सुरेश मंडल जी सहित अन्य साथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया तथा संगठन की एकजुटता और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर निगम चुनाव 2026 में हमारे प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह “नारियल फार्म” है तथा उनका क्रमांक संख्या 15 है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक पहुंचकर क्रमांक 15 पर “नारियल फार्म” चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान हेतु समर्थन सुनिश्चित करें और विकास के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

