गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, मरीजों को मिला बेहतर इलाज एवं सुझाव
जिले के पहले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कोलकाता, धनबाद, रांची और गिरिडीह के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।
शिविर में जनरल फिज़िशियन डॉ. आनंद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहा आज़ाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला वथी पडिगेला, जनरल सर्जन डॉ. फोरकान बाबू शेख और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव जगनानी द्वारा मरीजों की जांच के साथ आवश्यक इलाज, जीवनशैली सुधार और भविष्य में रोगों से बचाव के उपाय बताए गए।
मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ संजीत नायक ने बताया कि इस शिविर में रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी, लंबाई, ऑक्सीजन सेचुरेशन और बच्चों के लिए पोषण एवं डाइट संबंधित जांचें बिल्कुल मुफ्त की गईं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे पर 50% और पैथोलॉजी तथा अन्य जांचों पर 30% की विशेष छूट भी दी गई।
श्री नायक ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य जांच कराना तथा गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाना है। शिविर में शामिल सैकड़ों मरीजों ने जांच और परामर्श को बेहद उपयोगी बताया और अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
मर्सी हॉस्पिटल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर लगातार आयोजित करने का आश्वासन दिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

