गिरिडीह में कोलकाता पुलिस की छापेमारी, धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के बीस पंथी कोठी से कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वेदांत जैन (32) के रूप में हुई है। वह सॉल्ट लेक, कोलकाता का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई फूलबागान थाना, कोलकाता में दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के तहत की गई। मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने बताया कि कोलकाता पुलिस न्यायालय की प्रक्रिया पूरी कर मधुबन पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।