DAV गिरिडीह के छात्रों का कमाल, BPSC, CA और IIM में सफलता

हो यदि मन में विश्वास और दृढ़ प्रतिज्ञा तो छोटे से पौधे भी घने वृक्ष बन जाते हैं। बच्चों की मौलिक शिक्षा और उनकी मेहनत, लगन और उन्नति ही सफलता का पर्याय बन चुका है।सफलता के दौर में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के कई छात्र-छात्रा है फिर से धरा को अपनी सफलता से प्रदीप्त किया।इसी क्रम में श्रद्धा कुमारी जिन्होंने 70वां बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर न केवल डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल विद्यालय परिवार अपितु पूरे शहर को गौरवान्वित करने का कार्य किया। श्रद्धा कुमारी की धैर्य, मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ परिजन एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन उसे आज इस सफलता के मुकाम तक पहुँचाया है।अपनी सफलता की इस खुशी को विद्यालय परिवार से साझा करने के लिए श्रद्धा कुमारी अपने माता-पिता के साथ आज विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर सभी शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने पुराने दिनों को याद किया। इस अवसर पर श्रद्धा कुमारी ने कहा कि उनके माता-पिता ही सफलता के मुख्य आधार हैं जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। अपने वक्तव्य में वह शिक्षकों को भी याद किया
जिन्होंने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हर पल मार्गदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आकर वह थोड़ी भावुक भी हुई। सफलता के इस क्रम में जय किशन पोद्दार ने भी अपनी कड़ी मेहनत एवं निरंतर अभ्यास और सफलता की चाहत में चार्टर अकाउंटेंट अर्थात पेशेवर वित्तीय विशेषज्ञ बनकर डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह परिवार सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया। इस कड़ी में एक नाम सौरव गांगुली भी है जिन्होंने CAT -2025 में 98 परसेंटाइल लाकर आईआईएम रोहतक में अपना नामांकन कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो विद्यालय को और शिक्षकों को प्रफुलित करता है। बच्चों की हर सफलता विद्यालय के लिए गौरव का पल होता है।माता-पिता तो गौरवान्वित होते ही हैं शिक्षक भी दूसरे माता-पिता है बच्चों के शिक्षक ही एक ऐसे व्यक्ति होते हैं जो चाहते हैं कि उनके बच्चे उनसे ज्यादा सफल हो।