“गिरिडीह में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का चुनाव सम्पन्न, संजीत तर्वे बने अध्यक्ष”

गिरिडीह। माहुरी छात्रवास भण्डारिडीह में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर संजीत तर्वे एवं उपाध्यक्ष पद पर साहिल कुमार एकघरा चुने गए। सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहनी और कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि हरिमोहन कंधवे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया में महामंडल के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही और पूरे महामंडल के 43 मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।