गिरिडीह में जनजातीय कल्याण अभियानों की हुई समीक्षा बैठक, योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश
गिरिडीह में जनजातीय कल्याण अभियानों की हुई समीक्षा बैठक, योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश
गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव बी. एन. प्रसाद की अध्यक्षता में PM JANMAN, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JGUA) और आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
संयुक्त सचिव ने जनजातीय कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि PM JANMAN योजना के लक्ष्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि PM-JANMAN और DA JGUA से जुड़ी सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के 09 प्रखंडों के 143 गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है और सभी बिरहोर परिवारों व जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है

