गढ़वा में अनाज घोटाले पर BJP का हमला: झामुमो सरकार पर गरीबों के अनाज लूटने का आरोप
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में गरीब जनता का अनाज लुटा जा रहा है गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में गरीब जनता के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज को खुलेआम लुटा गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए अन्न योजना चलाया जिसका लाभ गरीबों को मिलता है लेकिन झामुमो सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में गरीब जनता के अनाज को लुटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के मेराल से लेकर केतार तक करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। जनता के अनाज को खुलेआम लुटा गया। इतना तय है कि बिना सरकार के संरक्षण इतना बड़ा लुट संभव नहीं है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही जिले के सभी प्रखंड में अनाज घोटाले की गहनता से जांच कराए। इसकी जड़ आखिर कहां तक फैला हुआ है उसका भी जांच होनी चाहीए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के योजना में घोटाला झामुमो सरकार में हो रहा है अगर हेमंत सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है तो उन्हें अनाज लुट मामले में सीबीआई जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे हुए मंत्री मुख्यमंत्री गढ़वा जिले में हो रहे अनाज घोटाले पर मौन है इससे साबित होता है कि हेमंत सरकार गरीब विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के उत्थान के लिए योजना चलाए हैं लेकिन झारखंड में हेमंत सरकार लुट का कारोबार चला रही है। अगर ठीक से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो गरीब जनता के हित में आंदोलन तय किया जाएगा।

