“गिरिडीह में Cars24 शोरूम का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी भरोसेमंद कार बिक्री और खरीद की सुविधा

आज गिरिडीह के पचम्बा रोड स्थित Cars24 शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस समारोह में शोरूम के मालिक आदरणीय अरुण कुमार बंका ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अशुतोष बंका एवं जेम्स साइमन भी उपस्थित रहे।
यह शो-रूम गिरिडीह और आसपास के सभी ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है, जहां अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे-बैठे अपनी गाड़ी बेच सकता है और उसके बदले तुरंत उचित मूल्य प्राप्त कर सकता है। सेवाओं की पारदर्शिता और भरोसेमंद प्रक्रिया के कारण ग्राहकों को अब गाड़ी बेचने में किसी प्रकार की दिक़्क़त का सामना नहीं करना पड़ेगा।
साथ ही Cars24 शोरूम में सेकेंड-हैंड गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन उपलब्ध है। यहां पर कम चली हुई, फर्स्ट ओनर, फ्रेश कंडीशन वाली गाड़ियाँ हर बजट और पसंद के हिसाब से उपलब्ध हैं चाहे वह जैसी किफायती कार हो या ऑडी जैसी प्रीमियम गाड़ी। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां फाइनेंस और वारंटी की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
सबसे खास बात यह है कि यहां से खरीदी गई प्रत्येक गाड़ी के साथ ग्राहकों को आरसी ट्रांसफर और पूरे 1 साल का फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। Cars24 शोरूम गिरिडीह न केवल नई जैसी गाड़ी खरीदने का, बल्कि पुरानी गाड़ी आसानी से बेचने का भी बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। यहां ग्राहक निश्चिंत होकर भरोसे और संतुष्टि के साथ लेन-देन कर सकते हैं।

गिरिडीह एवं आसपास के लोगों के लिए यह शो-रूम एक विश्वसनीय और श्रेष्ठ गंतव्य बनकर उभर रहा है, जहां से हर कोई अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कार लेकर घर जा सकता है।

You may have missed