गिरिडीह में भाजपा पचंबा मंडल की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
आज गिरिडीह के शिवपुरी में भाजपा पचंबा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवराज जी ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान नवमनोनित मंडल अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंजी. विनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बूथ स्तर पर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आम जनमानस से संपर्क बढ़ाने पर बल दिया गया। साथ ही आगामी 11 मई को पानी एवं बिजली की गंभीर समस्या को लेकर डीसी कार्यालय, गिरिडीह के समक्ष आयोजित घेराव एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, सुनीत सिंह, अजय पाठक, दिलीप कुमार, राहुल राज सिन्हा, संजय गुप्ता, संतोष साव, संतोष पासवान, राहुल कंधवे, सुमन सिन्हा, सुभाष पांडेय, चुन्नू नारायण देव, सुरजो नाथ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

