केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलीं
आज अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार सह सांसद कोडरमा लोकसभा क्षेत्र अपने संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा किये। इस दौरान सबसे पहले बेंगाबाद के डाक बंगला निवासी भाजपा कार्यकर्ता होरिल पंडित जिनका किडनी रोग के कारण निधन हो गया था उनके परिजनों से मिले साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अजीत राम जिसे विगत दिनों पुर्व लकवा से ग्रसित हो गए थे उनसे मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ के बारे मे जानकारी लिये। इसी क्रम में छोटकी खरगडीहा मंडल के ओझाड़ीह पंचायत के अरतोका निवासी पुर्व मंडल अध्यक्ष मीतनारायण वर्मा जी का हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया था उनके घर पर उनके परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त किये और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। श्रीमती अन्नपूर्णा जी ने कहा मितनारायण जी का निधन उनके परिवारजनों के साथ पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है वह एक ईमानदार, निष्ठावान और स्वच्छ छवि के धनी कार्यकर्ता थे। इसके बाद लेदा मंडल के बंदरकुप्पी चौक पर बुथ अध्यक्ष अशोक साव पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल साव और जितेन्द्र पांडेय जी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद बंदरकुप्पी निवासी भाजपा कार्यकर्ता जगन्नाथ गोप जो कुछ दिन पहले लकवा से ग्रसित हो गए थे उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ले कर उन्हें बेहतर इलाज सलाह दिये। इसके बाद बजटो पंचायत के बजटो गांव में फ़ूड पॉइजनिंग की दुखद घटना में मृत राम किशोर वर्मा जी के 6 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के परिजनों के साथ साथ इस घटना में पीड़ित बच्चे, महिलाएं एवं ग्रामीण से मिले। शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। श्री मती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चे की असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। इस घटना में कई बच्चे, महिलाएं एवं ग्रामीण अस्वस्थ हुए हैं। आज गांव पहुंचकर तथा गांव के लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस आपदा में अस्पताल प्रबंधन के शुरुआती लापरवाही के कारण बच्चे की मृत्यु हो गई। श्ग्रामीणों ने री मती अन्नपूर्णा देवी से आग्रह किया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाने में सहयोग करें।इस प्रशासन से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, भाजपा नेता दिनेश यादव, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि सह जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, यदुनंदन पाठक, बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, लेदा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, जागेश्वर यादव, सुरेन्द्र मंडल, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता अशोक साव, अनिल साहू, प्रमोद गुप्ता, बूथ सचिव अजित पाण्डेय, हिर्दय साव, दिनेश यादव, नंदकिशोर यादव, चेतलाल साव, जगरनाथ साव, जितेंद्र पाण्डेय,सुनील साव, अमित गुप्ता, जयदेव साव,प्रमोद गुप्ता, चेतलाल साव आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

