गिरिडीह में ‘अन्नपूर्णा स्वीट्स इन’ का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं
गिरिडीह में अन्नपूर्णा स्वीट्स इन का भव्य उद्घाटन
गिरिडीह: गिरिडीह शहर के मुख्य मार्ग पर आज अन्नपूर्णा स्वीट्स इन का भव्य उद्घाटन किया गया। चार मंजिले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। अन्नपूर्णा स्वीट्स इन में स्वीट्स एंड स्नैक्स काउंटर के साथ, वेज रेस्टोरेंट व ठहरने के लिए वातानुकूलित कमरे की सुविधा उपलब्ध है। गिरिडीह शहर में अन्नपूर्णा स्वीट्स के इस चौथे प्रतिष्ठान में एक ही छत के नीचे स्वीट्स एंड स्नैक्स, फैमिली रेस्टुरेंट के साथ ठहरने की उत्तम सुविधा उपलब्ध है। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने उद्घाटन के बाद इस प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए प्रोपराइटर बिजय कुमार सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल वर्मन, धर्मप्रकाश, अरुण साव, सुदीप गुप्ता, रमेश कुमार झुल्लु, प्रभात कुमार समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

