पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 79 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को लौटाए गए फोन
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 79 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को किया गया सुपुर्द।
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 25.11.2026 को जिला अंतर्गत थाना स्तर पर कुल 79 बरामद मोबाईल फोन उनके सत्यापित वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल का उपयोग करते हुए गुम हुए मोबाईल फोनों की खोज की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया।
- बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल विगत दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल उससे पूर्व गुम हुए थे। सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के उपरांत उन्हें विधिवत वापस किया गया।
- मोबाइल फोन वापस मिलने पर वास्तविक धारकों ने पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूती मिली है।
थानावार बरामद मोबाइल फोन की विवरणी :-
छतरपुर थाना – 22
शहर थाना – 12
सदर थाना –10
सतबरवा थाना – 05
चैनपुर थाना – 04
नावाजयपुर थाना – 04
लेस्लीगंज थाना – 03
पिपरा थाना – 03
नौडीहा बाजार थाना – 03
हैदरनगर थाना –03
पाटन थाना– 03
रेहला थाना – 02
मोहम्मदगंज थाना –01
मनातू थाना – 01
तरहसी थाना – 01
रामगढ़ थाना – 01
पड़वा थाना –01
कुल बरामद मोबाइल फोन – 79
पलामू पुलिस की अपील :
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रेस कराने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर, खरीदारी का बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें।
पलामू पुलिस – आपकी सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के लिए सदैव तत्पर।


