पत्रकार से मारपीट की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी का विरोध, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

पत्रकार से मारपीट की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी का विरोध, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

हजारीबाग: हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आरएलजेपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है राजकुमार राज ने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि इस मामले में दोषी मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए राजकुमार राज ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो लोक जनशक्ति पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।
इस घटना को लेकर राज्य भर में पत्रकार संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों में आक्रोश देखा जा रहा है।