40 वर्षों की सेवा के बाद हेड क्लर्क रामकुमार सिन्हा सेवानिवृत्त, मेयर समेत सभी ने किया भावपूर्ण सम्मान

40 वर्षों की सेवा के बाद हेड क्लर्क रामकुमार सिन्हा सेवानिवृत्त, मेयर समेत सभी ने किया भावपूर्ण सम्मान ।

नगर निगम में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले हेड क्लर्क रामकुमार सिन्हा सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मेयर, उप नगर आयुक्त सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

रामकुमार सिन्हा ने लगभग 40 वर्षों तक नगर पालिका और नगर निगम में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान वे व्यवहार कुशल रहे और सभी के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर आम लोगों के कार्यों को सरलता से पूरा करते रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामकुमार सिन्हा जैसे कर्मठ और मिलनसार कर्मचारी संस्थान के लिए प्रेरणा होते हैं।

इसी मौके पर सफाई कर्मी राजू हाड़ी भी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्ति के बाद रामकुमार सिन्हा अपने रुचियों को समय देंगे। वे संगीत के प्रति विशेष लगाव रखते हैं और कई वाद्य यंत्रों का अच्छा ज्ञान रखते हैं, जो उनकी व्यक्तित्व की एक अलग पहचान है।

मौके पर कर्मचारी नेता अशोक सिंह ,मंजूर आलम, लखन हांडी, चंदन सिंह ,शंभू सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए