गिरिडीह में 46वां श्री श्याम सेवा मंडल महोत्सव भव्य उत्साह और श्रद्धा के साथ कल से होगी आयोजित
गिरिडीह। श्रद्धा और भक्ति के मधुर मिलन के रूप में श्री श्याम सेवा मंडल अपना 46वां वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, राम बाग, कुटिया रोड, गिरिडीह में 3 और 4 सितम्बर 2025 को मनाने जा रहा है। यह महोत्सव बाबा श्याम की असीम अनुकम्पा और भक्तों के स्नेह के साथ सेवा मंडल की बढ़ती जिम्मेदारी एवं उत्साह का प्रतीक है।
3 सितम्बर, बुधवार को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक श्री श्याम संकीर्तन और ज्योत प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। तत्पश्चात दोपहर 2:15 बजे भव्य निशान शोभा यात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर महोत्सव स्थल तक जाएगी। रात्रि 9:15 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसमें एकादशी बुंदिया और मेवा प्रसाद वितरण के साथ भव्य कार्यक्रम चलेंगे।
4 सितम्बर, गुरुवार को द्वादशी के अवसर पर बाल भोग, सवामणी, श्याम रसोई और संध्या 5 से 7 बजे तक छप्पन भोग का आयोजन होगा। कार्यक्रम रात्रि 10:30 बजे भावपूर्ण भजनों के साथ समापन होगा।
महोत्सव में अनुभवी कलाकार अनुभव अग्रवाल (टाटानगर), सुरभि दाधीच (गिरिडीह), माही पोरवाल (नानपारा), केमिता राठौड़ (उदयपुर), शिवम म्यूजिकल ग्रुप (कोलकाता), एवं रॉकी म्यूजिकल ग्रुप (देवघर) द्वारा उत्कृष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन को और भी रंगीन और धार्मिक बनाएंगी।

