गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ने ओम्कारेश्वर मंदिर के पास यात्री शेड का लोकार्पण किया
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह के निरंतर एवं अथक प्रयास से बहुत ही कम समय मे एक और सराहनीय कार्य, ओम्कारेश्वर शिव शिवालय मंदिर के समीप एक यात्री शेड का निर्माण किया गया। यहाँ पर बहुत सारे कोचिंग संस्थान भी हैँ तथा यह रास्ता मेट्रोस गली से होते हुए छठ पूजा घाट की ओर भी जाता है तथा अरगाघाट को बावनटॉली से जोड़ता है। बहुत सारे लोग यहाँ मॉर्निंग वाक के लिए भी आते हैँ। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ, यहाँ से आने जाने वाले लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए विश्राम करने की सुविधा हेतु इस शेड का लोकार्पण हमारी ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता द्वारा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सम्पादिका /पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रभा रघुनन्दन, क्लब अध्यक्षा हेमा दत्ता एवं अन्य सदस्याओ की उपस्थिति में किया गया।इस शेड के बनने से आस पास के लोग बहुत खुश हैँ।इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों में इनर व्हील का प्रतीक चिन्ह छपे हुए कपड़े के थैलों और मिठाई का वितरण भी किया गया।

