गढ़वा: विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने रामजी पासवान को दिया बड़ा दायित्व
गढ़वा शहर – लोजपा नेता रामजी पासवान बने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के विधायक प्रतिनिधि
गढवा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुये लोजपा नेता को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसरिया गांव निवासी रामजी पासवान को श्रीतिवारी ने राजस्व भूमि सुधार व निबंधन विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति पर लोजपा, भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है. विधायक प्रतिनिधि श्रीपासवान ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा उनके उपर जताये गये विश्वास पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा वे पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिये इस विभाग से जुड़े विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं निष्पादन को ईमानदारी से आगे बढ़ायेंगे. उन्होंने कहा कि विधायक श्रीतिवारी ने बिना भेदभाव के दलित, पिछड़े के हित में काम कर रहे हैं और अपना प्रतिनिधि बना रहे हैं. इस वजह से आगे हर चुनाव में सर्वसमाज के लोग उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र में अपना समर्थन जारी रखेंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू के भी प्रदेश सचिव चंपा देवी को भी समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग का प्रतिनिधि नियुक्त किया था. रामजी पासवान को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर लोजपा के प्रदेश सचिव रामचंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, अजय पाल, भाजपा नेता रविंद्र पासवान, अमानत खान, सुनील पासवान, अनुराग पासवान, नौशर खान, दिलिप कुमार गहलोत आदि ने बधाई दी है.

