गढ़वा SDM के बेटे ने रचा इतिहास! NEET UG में AIR 676, पेपर लीक के बाद भी नहीं मानी हार

गढ़वा एसडीएम मयंक भूषण के बेटे ज्ञानेंद्र गर्व ने पाई सफलता, नीट UG की परीक्षा में हासिल किया 676वां रैंक

गढ़वा: एसडीएम गढ़वा मयंक भूषण के बेटे ज्ञानेंद्र गर्व ने NEET UG परीक्षा में 676 रैंक लाकर NEET रिजल्ट में सफलता पाई है. ज्ञानेंद्र गर्व रांची के श्यामली स्कूल के छात्र रहे हैं. उनके माता-पिता उनके रिजल्ट से बहुत खुश हैं.

जब ज्ञानेंद्र ने इस साल NEET एग्जाम दिया था, तो उनके 715 मार्क्स आए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द हो गया. इससे ज्ञानेंद्र थोड़े निराश हुए, लेकिन उनके अधिकारी पिता, टीचर मां और दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया. जिसके बाद इस बार उन्होंने 665 अंक हासिल किया है.

इस बार ज्ञानेंद्र ने दोबारा हुए एग्जाम में कुछ अलग करने की ठानी और रिजल्ट में उन्हें सफलता मिली. ज्ञानेंद्र कहते हैं कि जब पहला NEET एग्जाम कैंसिल हुआ था, तो वह बहुत नर्वस थे, लेकिन उनके माता-पिता और दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया. फिर धीरे-धीरे उनमें दोबारा एग्जाम देने की इच्छा जागी. उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य एक अच्छा डॉक्टर बनना है ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूं.”

वहीं एसडीएम गढ़वा मयंक भूषण अपने बेटे की इस कामयाबी पर बहुत खुश दिखे. उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे को फूलों का गुलदस्ता दिया. उसके बाद उन्होंने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि एक पिता का सपना होता है कि उसका बेटा अच्छा करे. आज अपने बेटे का रिजल्ट देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया है.

उन्होंने बताया कि नर्सरी से 12वीं तक मेरे बेटे का रिजल्ट अच्छा रहा है. वह इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर था. पिछली बार उसे NEET की परीक्षा में 715 मार्क्स मिले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश से पेपर लीक हो गया था. मेरा बेटा बहुत निराश था. गढ़वा झारखंड का एक अच्छा जिला है, मेरा गढ़वा आना सफल रहा.