गढ़वा प्रीमियर लीग: ऊंटारी रोड ने ओसामा 11 को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
गढ़वा प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आज चौथे दिन के मुकाबले में ऊंटारी रोड विजई।
गढ़वा प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले गए आज के मैच में ऊंटारी रोड ने ओसामा 11 को 27 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊंटारी रोड ने अपने निर्धारित 12 ओवरों में 111 रन बनाएं जिसमें प्रीतम के महत्वपूर्ण 40 और जैद के 34 रन थे। दूसरी पारी खेलने उतरी ओसामा 11 मात्र 84 रनों पर ऑल आउट हो गई। जैद को उनके शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन की वजह से संतोष केशरी जी द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में मुख्य अंपायर की भूमिका मनुव्वर शेख ने एवं दूसरे अंपायर की भूमिका आरजू कुरैशी ने निभाई। साथ ही साथ कमेटी के अध्यक्ष वसीम खान सचिव आरजू कुरैशी कोषाध्यक्ष मनाऊवर शेख आयोजनकर्ता चांद वारिस, आरजू आलम, प्रिंस खान, नसीम खान, शाहनवाज आलम, नासिर खान, इम्तेयाज खान के अलावा बहुत सारे लोग उपस्थित थे l

