मंदिर के छठे स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित

मंदिर के छठे स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम दुगिला में स्थित दुर्गा माता रानी मंदिर का छठा स्थापना दिवस आगामी 23 जनवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को भव्य रूप देने को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में माता रानी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियाँ ट्रस्ट के सदस्यों के बीच तय की गईं।
माता रानी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस को भव्य, सुव्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में मनाने की तैयारी चल रही है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर कृष्णा मुरारी दुबे अगस्त दुबे जितेंद्र दुबे नवल दुबे वीरेंद्र दुबे जुगल किशोर दुबे प्रदीप उपाध्याय एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे