गढ़वा में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने मामला संभाला

0
c4c61bd2-fd95-4c17-b9b3-d20b5154609a

गढ़वा में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने मामला संभाला

गढ़वा:–रविवार की रात्रि करीब दस बजे उर्स का जुलूस गुजरने के क्रम में हुई मारपीट की घटना के संदर्भ में करण कुमार के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद गढ़वा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल सांड का इलाज कराया गया और Veterinary Doctor से सांड का Enquiry Report प्राप्त किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि सांड को लगी चोट रविवार की रात्रि का नहीं बल्कि उससे 30-34 घंटे पहले का है।
पुलिस की जांच के क्रम में यह पता चला है कि रविवार की रात्रि मझिआंव ऊंचरी रोड़ में अशोक सिनेमा हॉल के पास उर्स का जुलूस गुजर रहा था, उस समय वादी कारण कुमार कि छोटा भाई सड़क के किनारे खड़ा था और जुलूस में शामिल एक लड़के को उसने धक्का दे दिया। जिससे उत्पन्न विवाद के कारण दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई। वादी के द्वारा FIR में कई अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं जबकि जांच के क्रम में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों के द्वारा इस घटना को बढ़ा चढ़ाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी किया जा रहा है। जो साम्प्रदायिक भावना भड़काने का काम कर रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा उन लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है, वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। गढ़वा में शांति बहाली हेतु क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गढ़वा प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक की गई है। घटना को लेकर शहर में लगातार गश्ती की जा रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *