भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला: हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर थे नाराज

0
a0d5c2e4-a8ab-4b53-ba70-9b6fc84e329b

पलामू – भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला: हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर थे नाराज ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाला बयान दिया था। इसको लेकर पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी पलामू के द्वारा छः मुहान चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया एवं जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई।

मेदिनीनगर के गीता भवन से भाजपाइयों ने जुलूस निकाला एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छः मुहान चौक पहुंचे एवं वहां पर जमकर नारेबाजी की एवं राहुल गांधी का पुतला फूंका ।

मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं उन्होंने संसद में जिस तरह से हिंदुओं को हिंसक बताया है, भगवान शिव की तस्वीर को लेकर राजनीति की है वह निंदनीय है और इस मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर से इस मामले में दखल दिए जाने और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की जाए और उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपनी इस मांग को लेकर वह लगातार लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे. राहुल गांधी का यह कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम सिंह परशुराम ओझा नरेंद्र पांडे अविनाश वर्मा, मंगल सिंह अरुण सिंह ज्योति पांडे अरविंद गुप्ता धर्मेंद्र उपाध्याय शिव कुमार मिश्रा अभिमन्यु तिवारी सोमेश सिंह अजय सिंह रीना किशोर प्रदीप सिन्हा मंजू गुप्ता विजय उपेंद्र सिंह ठाकुर रंजीत सिंह गुड्डू पर अमल किशन माखड़िया रंजीत विश्वजीत पाठक मनदीप प्रजापति चंद्रवंशी नवीन पांडे सौरभ तिवारी आशीष सिंह राजकुमार वर्मन चंदन केशरी अनुराग गुप्ता राहुल अग्रवाल अश्वनी सिंह अमृत अग्रवाल ओमप्रकाश पप्पू पंकज शर्मा पप्पू मिश्रा एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *