गिरिडीह में भाजपा का महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित, विनय कुमार सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

गिरिडीह विधानसभा के गिरिडीह प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी भाग मंडल के गादी श्रीरामपुर पंचायत में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के कुशल नेतृत्व में महिला सम्मान कार्यक्रम मंडल मंत्री श्रीमती सरस्वती देवी के सहयोग से संपन्न हुवा,
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर विनय सिंह द्वारा बताया गया की यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, नल जल योजना के माध्यम से हर घर को पानी, सड़क मार्ग सहित देश की चौमुखी विकास करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं मध्यम परिवार के लोगों का सामाजिक जीवन स्तर ऊपर उठने एवं समाज की मुख्य धारा मे लाने हेतु कोई व्यक्ति भूखे नहीं मरे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो मुफ्त अनाज,प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मन निधि के तहत हर किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 सहायता राशि,महिलाओं के सम्मान हेतु उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त मे गैस कनेक्शन ,शौचालय, सुरक्षा के साथ जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने ,आयुष्मान के तहत प्रति व्यक्ति मुफ्त में 5 लाख रुपए का इलाज आदि ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं वहीं दूसरी तरफ हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए बताया गया कि हेमंत सरकार में विकास के नाम पर प्रतिभावान छात्रों को उपेक्षित कर अन्य को नौकरी बेचने का कार्य , महिलाओं की हत्या, भ्रष्टाचार, के साथ खनिज संपदाओं की लूट हो रही है, हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल है, कार्यक्रम का संचालन निशु कुमार द्वारा संचालन करते हुए केंद्र सरकार में भाजपा द्वारा की गई उपलब्धियां एवं हेमंत सरकार की विफलताओं को बताया गया उक्त अवसर पर भाजपा नेता ,रामेश्वर यादव , गोकुल प्रसाद, विशाल कुमार, विक्रम कुमार, अंकित कुमार, संदीप कुमार,सहित दर्जनों सम्मानित पुरुष एवं महिलाएं थी,
विनय कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य झारखंड