“गढ़वा में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक: विकास योजनाओं और पेंशन से लेकर आवास तक का लाभ सुनिश्चित”
गढ़वा:–प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड स्तरीय संचालित हो रही विकास योजनाएं , आवास योजना, मनरेगा की विस्तृत समीक्षा की गई l
समीक्षा बैठक के दौरान अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहते हुए संबंधित पंचायत में चल रही योजनाएं का सतत पर्यवेक्षण करते हुए योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया गया, साथ ही उनके द्वारा बताया गया की योजनाओं के शिथिलता में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी | बैठक में मुख्य रूप से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सभी ग्राम पंचायत में निर्धारित है जिसके अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोंप्रांत उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को उपलब्ध किया जाना है
जिसके अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक प्रखंड गढ़वा के सभी ग्राम पंचायत में आयोजित होगा
शिविर में मुख्य रूप से सर्वजन पेंशन योजना,केसीसी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, अबूआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, आयुष्मान कार्ड इत्यादि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाना है |
बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सहायक राजीव दुबे बीपीओ मनरेगा रंजीत कुमार,आवास कोऑर्डिनेटर सुमित पाठक, कनीय अभियंता अरुणदेव सिंह, दीपक सोनी,प्रदीप रंजन,लेखा सहायक खुशबू कुमारी,पंचायत सचिव विनोद गुप्ता, चंद्रदेव तिवारी, सुरेश चौधरी, परमानंद राम, अमित कुमार, आशीष कुमार , प्रभाकर चतुर्वेदी,प्रतिमा भारती, रूपा कुमारी सहित सभी रोजगार सेवक उपस्थित है

