विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के द्वारा भगवान विरसा मुंडा संदेश यात्रा का स्वागत किया गया : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के द्वारा भगवान विरसा मुंडा संदेश यात्रा का स्वागत किया गया : विहिप पलामू।
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान विरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर आज विरसा मुंडा संदेश यात्रा रांची से चल कर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंची। विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय शहीद चौक पर संदेश यात्रा का स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य है कि भगवान विरसा मुंडा के जयंती पर पूरे देश में भवन विरसा मुंडा संदेश यात्रा निकाला जा रहा है। रांची से यह रथ आज निकल कर मेदिनीनगर पहुंचा। यहां से यह यात्रा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगी।
संदेश यात्रा के स्वागत करने वालों में झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, सम्मानित सदस्य उदय झा, चैनपुर प्रखंड मंत्री देवराज शर्मा, विद्यार्थी परिषद से दीक्षा कुमारी इत्यादि की सहभागिता रही।

