गढ़वा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में CBSE शिक्षक प्रशिक्षण, वैल्यू एजुकेशन पर दिया गया जोर
ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में वैल्यू एजुकेशन पर सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन
गढ़वा: ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में दिनांक 4 मई 2026 को सीबीएसई के तत्वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रिसोर्स पर्सन श्री नितिन राज के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गयी। इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय वैल्यू एजुकेशन (मूल्य शिक्षा) रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में नितिन राज ने शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व, कक्षा में उसके समावेश और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।







