झारखंड में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, 16 मई से मकान सूचीकरण; गांडेय में प्रशिक्षण जारी
झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी शुरू हो गई है। 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिकों के लिए Self-Enumeration यानी स्व-गणना की सुविधा दी गई है। लोग se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर, OTP और पता जैसी जानकारी देनी होगी। 33 सवालों का सरल फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। नागरिकों को एक SE ID मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह प्रक्रिया आसान और डिजिटल है।
इसी जनगणना प्रशिक्षण के तहत गांडेय प्रखंड के 3 प्रशिक्षण केंद्रों में जनगणना की प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आज 3 दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा बैच चल रहा है। मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण गांडेय बीडीओ निशात अंजुम के द्वारा किया गया।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कई दिशा निर्देश दिया गया।मौके पर महेंद्र कुमार शर्मा,अभिषेक सिंहा, प्रवीण कुमार, मास्टर ट्रेनर उदय कुमार रवि,प्रियंका कुमारी ,दीपेश सानू, जितेंद्र कुमार यादव,अरविंद कुमार, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

