वरीय अधिवक्ता सह नोकरी अर्जुन ठाकुर से पैसा ठगी करने वाले पर हो मुकदमा–रूचिर तिवारी
वरीय अधिवक्ता सह नोकरी अर्जुन ठाकुर से पैसा ठगी करने वाले पर हो मुकदमा–रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी से छतरपुर के अधिवक्ता सह नोटरी पब्लिक ने उनके घर पर मुलाकात कर मोहम्मद खालिद, हारुण रसीद खान ,भानु प्रताप सिंह उर्फ पन्ना सिंह, और मृत्युंजय दास के द्वारा जमीन खरीदने के नाम पर पैसा ठगी करने एवं उस पर कार्रवाई करने की बात कही। श्री तिवारी ने पाया कि उपरोक्त सभी व्यक्ति अर्जुन ठाकुर अधिवक्ता को जमीन देने के नाम पर दूसरे का जमीन दिखाकर खुटा गड़ी करवा कर 5 लाख रू ठगी किया एवं बाद में उनका कोई जमीन नहीं दिया गया जबकि अधिवक्ता श्री अर्जुन ठाकुर ने इन लोगों के खाते में भी ऑनलाइन पैसा जमा किया है और एक- एकरारनामा भी कराया गया है परंतु एक वरीय अधिवक्ता से जिस प्रकार से पैसा हड़प लेने और उसके बाद जमीन नहीं देने से और बाद में मांगने पर गाली गलौज करने एवं जान मारने की धमकी देना यह बेहद गंभीर मामला है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद पलामू आरक्षी अधीक्षक से मांग करता हूं कि अभिलंब उपरोक्त बिंदुओं पर जांच कर दोषी व्यक्तियों पर पैसा ठगी करने एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करें एवं अर्जुन ठाकुर जी की जान माल की सुरक्षा की गारंटी करें।

