गढ़वा के 3 होनहारों ने रांची में मारी बाज़ी, बॉक्सिंग में जीते गोल्ड मेडल
रांची के खेल गांव में सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग खेल कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में गढ़वा जिला के एनपीएस गुरुकुलम स्कूल मेराल के तीन छात्र छात्राएं गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ गढ़वा जिला का नाम रोशन किया है। मिक्स बॉक्सिंग खेल के लिए गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड क्षेत्र के सिरहे गांव स्थित एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन विद्यार्थी चुने गए थे। जिसमें नवीं कक्षा के जुलैर नैन, ज्ञान रंजन, आठवीं कक्षा के छात्रा श्रेयांसि कुमारी शामिल हैं। तीनों बच्चों ने बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर स्कूल निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि तीनों बच्चों रांची के खेल गांव में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल के सम्मान बढ़ाया है उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए और निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही पूरा विद्यालय परिवार खुश है

